बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को घर से बाहर निकला युवक, सुबह मिली लाश, बदमाशों ने सिर में गोली मारकर फेंका

आधी रात को घर से बाहर निकला युवक, सुबह मिली लाश, बदमाशों ने सिर में गोली मारकर फेंका

CHHAPRA : सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।  बताया गया कि पिलुई गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह उसका शव गांव स्थित पोखर के समीप से आज सुबह में बरामद किया गया है। मृत युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह का 21 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार सिंह बताया गया है। 

सुबह ग्रामीणों ने घूमने के दौरान देखी लाश

आज सुबह में जब ग्रामीण पोखर की तरफ गए तो देखे की कि एक युवक खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ है। जिसके बाद यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद दाउदपुर थाना अध्यक्ष एबीसी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नितेश बीती रात्रि 11:00 बजे के करीब में घर से बाहर अपने दोस्तों के साथ निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था।

शराब माफियाओं से थी सांठगांठ 

इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं से सांठगांठ को लेकर उसकी हत्या की गई है। इसी क्रम में मृतक की मां ने बताया कि बीती रात्रि 11:00 बजे उसने नितेश को बोला कि दूध पी लो वह बोला कि थोड़ी देर में पी लेंगे। जिसके बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया। तब तक उनके नंबर पर एक फोन आया और उन्होंने अज्ञात नंबर देखकर फोन नहीं उठाया।

पूरी रात फोन करती रही मां, नही उठा

इसके कुछ देर बाद पुनः एक फोन आया तो उनके द्वारा फोन उठाए जाने पर किसी व्यक्ति ने पूछा नीतेश घर पर हैं तो उनके द्वारा बताया गया कि हां घर पर ही हैं। लेकिन कुछ देर बाद जब वह घर के बाहर नितेश को देखने पहुंची तो वह अपने बिस्तर पर नहीं था। इसके बाद देर रात्रि 12:04 से लेकर वह सुबह 4:45 पर वह नितेश को तथा उस अज्ञात नंबर पर फोन करती रही लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिली। तब तक गांव वालों ने सूचित किया कि नीतेश की हत्या हो गई है। वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस छानबीन में जुट गई।


Suggested News