बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोली लगने से हुई युवक की मौत, पुलिस ने कहा - खुद ही चलाई गोली, परिजनों ने बताया - की गई है हत्या

गोली लगने से हुई युवक की मौत, पुलिस ने कहा - खुद ही चलाई गोली, परिजनों ने बताया - की गई है हत्या

NALANDA :  परबलपुर थाना अंतर्गत कतरु बिगहा गांव में बुधवार को गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण खुद के हाथ से चली गोली से घटना बता रहे हैं। मृतक संजीव सिंह का 26 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार उर्फ छोटू है। परिजन हत्या का आरोप गांव के वार्ड सदस्य रंजीत शर्मा पर लगा रहे हैं।  घटना की सूचना पाकर परवलपुर, एकंगरसराय, पीर बिगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ईट भट्टा के समीप गोली लगने से युवक की मौत हो गई। गोली गर्दन के नीचे लगी। उसके बाद परिजन शव को बगीचा में ले आए। परिवार के लोग घटना को हत्या बता रहे हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण मौत का कारण खुद से चली गोली को बता रहे हैं।

 परिजनों ने बताया कि वार्ड सदस्य से झगड़ा हुआ था। उसी ने जान मारने की धमकी दी थी। लोग पुलिस द्वारा शव के कब्जे में लेने का विरोध कर रहे हैं। परबलपुर थाना अध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Suggested News