बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ताड़ी पीने के विवाद में युवक ने कट्टा से किया फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

ताड़ी पीने के विवाद में युवक ने कट्टा से किया फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

NALANDA : नगरनौसा प्रखंड में कट्टा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की बतायी जा रही है। ग्रामीणों की माने तो ताड़ी पीने के दौरान ही गांव के दो पक्षों में विवाद हुआ था। वीडियो में फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है।

वीडियो में दो लोगों के बीच विवाद में जमकर गाली-गलौज हुई। फिर दोनों तरफ से एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी जाती है। कुछ लोग दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी करते दिख रहे हैं। इतने में फायरिंग की आवाज सुनायी देती है। वीडियो में एक युवक कट्टा लहराते हुए देखा जा सकता है।

कट्टा लहराने वाला युवक भी गांव का ही बताया जाता है। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News