बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

GAYA : जिले में एक महिला सिपाही के यौन शोषण का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीएमपी में तैनात महिला सिपाही से प्रेम और शादी का झांसा देकर युवक ने तीन सालो तक यौन शोषण किया। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला सिपाही ने महिला थाना के पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। महिला थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संदर्भ में महिला थाना के प्रभारी रविरंजना कुमार ने बताया कि बीएमपी महिला सिपाही को प्रेम और शादी के झांसा देकर तीन सालो तक यौन शोषण किया गया है। पीड़ित महिला सिपाही ने एक आवेदन दी थी की उसके साथ शादी का झांसा देकर तीन सालों तक यौन शोषण किया गया है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि युवक का नाम गोविंद आनन्द है और पिता का नाम कन्हैया दास है। इनके पिता बीएचजी के पुलिस जवान है। अभी वर्तमान में विष्णुपद थाना में पदस्थापित है। आरोपी युवक गोविंद आनन्द मगध मेडिकल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने में जुटी है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News