बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी में बाराती बनकर आए युवक की गोली मारकर हत्या, खाना खाने के दौरान दिया गया घटना को अंजाम

शादी में बाराती बनकर आए युवक की गोली मारकर हत्या, खाना खाने के दौरान दिया गया घटना को अंजाम

DARBHANGA :- जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक शादी समारोह में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। वही सूचना मिलने के बाद बिरौल  एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि निसिहरा गांव में बीती रात मनोज सिंह की पुत्री की शादी थी और बारात लहेरियासराय थाना क्षेत्र से डीहराम पुर से आई थी। इस दौरान रस्म-रिवाज के साथ ही अतिथियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी दौरान खाना के टेबल पर अचानक गोली चली और अवधेश की गोली लगने घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विवाद के कारण मारी गोली

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निसिहरा गांव निवासी मनोज सिंह की पुत्री की शादी थी। जिसमे बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह शादी समारोह में शरीक होने आया था। दरवाजा लगने के बाद एक टेबल पर अवधेश सहित चार व्यक्ति बैठकर भोजन कर रहे थे। उसी क्रम में किसी बात को विवाद हुआ और भोजन कर रहे व्यक्ति ने अवधेश सिंह पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक अवधेश कुमार सिंह की मौत हो गई। वही मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


ससुर ने तीन लोगों पर लगाया आरोप

वही मृतक के ससुर शिवेंद्र ने कहा कि सूचना मिलने के बाद हम लोग यहां पर आए हैं। हमारे दमाद अवधेश कुमार सिंह यहां पर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उसी क्रम में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि टेबल पर चार लोग खाना खा रहे थे। जिसमें से 3 लोगों ने हमारे दामाद की हत्या की है। जिसमें 2 लोग निसिहरा गांव के रहने वाले हैं और एक नवटोल के रहने वाले हैं। उसी टेबल पर हमारे दमाद अवधेश भी खाना खा रहे थे। उसी क्रम में मारकर हत्या कर दिया गया है।

वही बिरौल एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने कहा कि निसिहरा गांव में शादी समारोह के दौरान सुबह 4 बजे घटना घटी है। जिसमे बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हुई है। जिसका अनुसंधान में चल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल कुछ लोगों का नाम सामने आया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। वहीं उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उसी क्रम में गोली चली है। वही उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है।

Suggested News