बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी बाइक छुड़ाने थाने पहुंचा युवक, हुआ कुछ ऐसा की जाना पड़ा जेल....

अपनी बाइक छुड़ाने थाने पहुंचा युवक, हुआ कुछ ऐसा की जाना पड़ा जेल....

NALANDA : जिले के बिहारथाना में शनिवार को एक अजीबो गरीबमामला सामने आया। जहां वाहन चेकिंग के दौरानलाइसेंस औरहेलमेट नहीं रहने पर एक युवक का चालान काटा गया| कुछ देर के बाद वहयुवक चालान वापस लेकर बाइक छुड़ाने  आया। 

चालान में लिखा था कि बाइक मालिक बेहद गरीब हैं, इस कारण इनका जुर्माना माफ किया जाता है। चालन देख बिहारथाना की पुलिस हैरान रह गई। ऐसा पहली बार हुआ था कि गरीबी के नाम पर जुर्माना की राशि को माफ की गई हो। 

हालांकि आदेश पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को संदेह हुआ। जिसके बाद डीटीओ कार्यालय से उसकी जांच कराई गई। जांच में चालान पर दिया आदेश फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवकको जालसाजी करने के आरोप मेंगिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकअस्थावां थाना इलाकेके डुमरावां गांव निवासी प्रकाश यादव का पुत्र सुजीत कुमार है।

बताया जा रहा है कि जालसाज चालान पर स्वयं लिखने के बाद के परिवाहन कार्यालय का मुहर लगाबाइक को थाने से रिहा कराने पहुंचा। संदेह होने पर पुलिस ने युवक से एक गवाह और पहचान पत्रलाने को कहा जिसके बाद वह रविवार को अपना पहचान पत्र लेकर थाने पहुंचा। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चालान में आदेश लिखनकली मुहर लगा और फर्जी हस्ताक्षर कर दिया गया था। जिससे पुलिस को संदेह हुआ।पुलिस ने फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कर जालसाज को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।


नालंदा से राजू सिंह की रिपोर्ट

Suggested News