बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जवान पत्नी ने किया सुसाइड, पति की उस बात से थी खफा...

पटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जवान पत्नी ने किया सुसाइड, पति की उस बात से थी खफा...

पटना. राजधानी पटना में ससुराल वालों से दुखी होकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने मंगलवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। वारदात के बाद से मायके और ससुराल के लोग सकते में है। आत्महत्या करने वाली महिला के परिजनों ने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई है। घटना पटना के दानापुर के रूपसपुर थाना का है। जहां मंगलवार को कालीकेट नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने सुसाइड कर ली। बताया जाता है कि पटना सिटी के अगम कुआँ निवासी जगदानंद सिंह ने अपनी पुत्री प्रिया कुमारी की शादी 10 वर्ष पूर्व रूपसपुर निवासी रोशन कुमार के साथ किया था। रोशन बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है। शादी के बाद प्रिया कुमारी से 4 वर्ष का बेटा सिंटू कुमार और 2 वर्ष की बेटी ओमी है। शादी के बाद से ही प्रिया और उनके पति रोशन कुमार से संबंध बढ़िया नहीं रहता था और बात बात में रोशन कुमार अपनी पत्नी प्रिया के साथ मारपीट किया करते थे। 

प्रिया के पिता जगदानंद सिंह ने बताया कि प्रिया अपने दोनों बच्चों के बिना 5 मिनट भी नहीं रह सकती थी तो फिर वह अपने बच्चों को छोड़कर आत्महत्या कैसे कर लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी कुछ माह पूर्व विधि रोशन कुमार अपनी पत्नी से बैंगलोर में ही लड़ाई झगड़ा किया था तब प्रिया के परिजन बेंगलुरु जाकर दोनों पति पत्नी को आपस में बढ़िया से रहने का सुझाव दिए थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रिया का अपेंडिक्स का ऑपरेशन पटना के एक अस्पताल में कराया गया था और 4 महीने तक मायके में रहने के बाद प्रिया एक महीना पूर्व अपने ससुराल कालीकेट नगर आई थी। 

सोमवार की रात प्रिया ने अपने परिजनों से बातचीत किया था और फिर अपने पिता को अधिक ठंड पड़ रही है अपना ख्याल रखने का सुझाव भी दिया था। इस बीच अचानक मंगलवार को जानकारी मिला कि प्रिया ने सुसाइड कर ली। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूछताछ के लिए प्रिया के पति को थाना ले आई है। वही, रूपसपुर थानेदार ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और जो भी बातें सामने आएगी उसके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।


Suggested News