बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मगध इंटरनेशनल स्कूल के डांडिया नाइट्स में युवाओं ने खूब जमाया रंग, छात्रों ने भी दी शानदार प्रस्तुति

मगध इंटरनेशनल स्कूल के डांडिया नाइट्स में युवाओं ने खूब जमाया रंग, छात्रों ने भी दी शानदार प्रस्तुति

GAYA : नवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में गरबा और डांडिया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज 'मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी' में भी भव्य "डांडिया नाइट" का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ क्षेत्र की शक्ति स्वरूपा महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

आज के 'डांडिया नाइट' कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे एवं उनके अभिभावक मुख्य प्रतिभागी थे। मधुर संगीत बजते ही उपस्थित जनसमूह उत्साह से भर गया और लोग धीरे- धीरे संगीत के साथ कदम ताल शुरू कर दिए। मंच से विद्यालय के बच्चों ने अनेक मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। रंग-बिरंगी रौशनी और अतिशय उत्साही माहौल में लोग आह्लादातिरेक से नाच-झूम रहे थे।

 टिकारी जैसे छोटे शहर में  ऐसा भव्य आयोजन दूसरी बार हुआ। सनद रहे, पहली बार ' डांडिया नाइट ' का आयोजन कोरोना काल से पहले वर्ष 2019  में इसी विद्यालय परिसर में हुआ था।

आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे अनुमंडल अधिकारी,गया के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी, टिकारी एवं  कार्यपालक पदाधिकारी(न.प), टिकारी सहित कई अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 नवरात्रि और दुर्गा पूजा एक ऐसा पर्व है जो नारी सशक्तिकरण का प्रतीक तो है ही ये सामाजिक समरसता और चारित्रिक उत्थान का संदेश भी देता है। 

   विद्यालय के निदेशक 'श्री सुधीर कुमार' ने विद्यालय-परिवार की ओर से  सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं बच्चों को धन्यवाद दिया, नवरात्रि एवं दशहरे की बधाई दी, सभी के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की।

Suggested News