बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा के युवक ने की सीने पर 14 कलश की स्थापना, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

दरभंगा के युवक ने की सीने पर 14 कलश की स्थापना, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

DARRBHANGA : दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड के माधोपुर दुर्गा स्थान में शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल है। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा निवेदन करने के लिए लोगों की भीड़ मंदिरों में उमड़ रहा है। श्रद्धालु अपने श्रद्धा एवं विश्वास के बल पर मां के दरबार में माथ टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं घर-घर दुर्गा सप्तशती का पाठ, कुमारी कन्या भोजन पूजन की धूम मची हुई है। 

वहीं दुर्गास्थान में एक भक्तों की हठ साधना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माधोपुर निवासी दुखी मुखिया के 35 वर्षीय पुत्र विनोद मुखिया का हठयोग पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विनोद माधोपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में अपनी छाती पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा की अराधना कर रहे है। वैसे तो नवरात्र में कई साधक सीना अथवा जंघा पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा की अराधना करते देखे जाते है, लेकिन विनोद मुखिया 14 कलश एक साथ अपने सीने पर खड़ा कर 70 दीप जलाकर मां की अराधना कर रहे है। 

शनिवार को माधोपुर मंदिर परिसर में उनकी सेवा में जुटे उनके पिता दुखी मुखिया ने कहा कि वे गांव में तंत्र मंत्र के माध्यम लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इसी क्रम में भगवती की प्रेरणा से उन्होंने विगत 3 वर्ष  पहले मुंबई तथा दो वर्षों से अब गांव में सीने पर कलश स्थापित कर 10 दिनो तक मां दुर्गा  की अराधना करते है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक साथ सात कलश छाती पर स्थापित किया था। इस बार उन्होंने 14 कलश की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कलश स्थापना के 2 दिन पूर्व से ही साधक जल अन्न त्याग कर देते है। माधोपुर दुर्गा मंदिर परिसर में जमीन में हल्का गढ्ढा खोद कर वह अपना साधना कर रहे है। जहां पूजा समिति की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए एक हल्का पंडाल सा लगा दिया गया है। उन्हे देखने एवं पूजा के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News