बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश से युवक ने कहा- सर...अधिकारी कहता है कि CM क्या PM के यहां जाओ कुछ नहीं होने वाला, मुख्यमंत्री ने तुरंत लगा दिया फोन और...

CM नीतीश से युवक ने कहा- सर...अधिकारी कहता है कि CM क्या PM के यहां जाओ कुछ नहीं होने वाला, मुख्यमंत्री ने तुरंत लगा दिया फोन और...

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू हो गया है। रविवार शाम दिल्ली से लौटने के बाद आज सोमवार मुख्यमंत्री जनता के दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। सीएम नीतीश फरियादियों की समस्या सुन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। एक युवक मुख्यमंत्री से फरियाद कर जोर-जोर से रोने लगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा मत करिए। मुजफ्फरपुर से आये एक शख्स ने सीएम नीतीश से शिकायत किया कि निबंधन विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भारी भ्रष्टाचार है। एक-एक कागज निकालने पर 10-10 हजार रू लेता है। डीसीएलआर कार्यालय और निबंधन विभाग में बिना पैसे का काम नहीं होता। जब हमने कहा कि हम जा रहे हैं मुख्यमंत्री से शिकायत करने। तब अधिकारियों और कर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री क्या प्रधानमंत्री के यहां चले जाओ,कुछ नहीं होने वाला. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुस्सा में आ गये। 

सीएम नीतीश ने अफसर को लगाया फोन

मुजफ्फरपुर से आये इस शख्स की बात सुन कर मुख्यमंत्री ताव में आ गये। तुरंत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि तुरंत इसको दिखवाइए। युवक कह रहा कि जनता दरबार जाने की बात कहने पर वहां का अधिकारी कहता है कि प्रधानमंत्री के यहां जाओ। यह कह रहा कि बिना पैसे का कुछ नहीं होता। इसकी जांच करवाइए और कार्रवाई करिए। 

दरअसल एक युवक मुख्यमंत्री से शिकायत किया कि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इसको लेकर हम हर जगह गये लेकिन न्याय नहीं मिला। थाना वाला मिला हुआ है। शख्स ने कहा कि हम कहां जायें आप ही बताइए... कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह कहकर युवक फुट-फुट कर रोने लगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने को कहा।


Suggested News