बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नकली दारोगा बनकर सिविल कोर्ट में घुस रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली दारोगा बनकर सिविल कोर्ट में घुस रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : राजधानी में अपने आप को दारोगा बता कर पटना के सिविल कोर्ट परिसर में सेंधमारी करते बिपिन कुमार नामक व्यक्ति को पीरबहोर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल दिल्ली कोर्ट में हुए गोलीबारी के बाद राज्यो के कोर्टों के सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसमें कोर्ट में आने जाने वालों की पूछताछ और तलाशी के बाद ही यहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी लोगों को प्रवेश देते है। 

इसी कड़ी में मंगलवार को खुद को बेगूसराय के टाउन थाना का दारोगा बताकर पटना के सिविल कोर्ट की सुरक्षा को चकमा देने और कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी करने के क्रम में युवक बिपिन वहां सुरक्षा कर्मियों से उलझ गया।

पुलिस की गिरफ्त में आये अपने आप को बेगूसराय का दारोगा बतलाने वाले युवक बिपिन ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई पोक्सो एक्ट के तहत पटना के गर्दनीबाग थाना से जेल गया था। जिसकी आज मंगलवार को सिविल कोर्ट में पेशी थी। बहरहाल सवाल ये उठता है कि आखिर बिपिन को अपने आप को दारोगा बताने की क्या जरूरत आन पड़ी। वही इसके पीछे का आखिर मकसद क्या है। इस तरह के कई सवाल खड़े हो गए है। हालांकि पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News