बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : फुटपाथ फेरी संघ के अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : फुटपाथ फेरी संघ के अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में नगर थाना के सटे बेखौफ चोरों ने चोरी करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मामला बीती रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना के बगल में फुटपाथ फेरी संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह के घर का चोरों ने चोरी कर 40 हजार नगद व लाखों के जेवरात ले उड़े। 

उनकी पत्नी ने बताया कि घर के मुखिया सतीश सिंह घटना के दौरान घर पर नहीं थे। वे किसी काम से पटना गए हुए थे। हम लोग घर में सोए हुए थे। जब सुबह उठकर देखा तो गोदरेज का ताला टूटा हुआ था और  गोदरेज मे  रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। वही गोदरेज में रखे नगदी समेत सोने के गहने गायब हैं। चोरी के सामान का आकलन 5 लाख रूपये का बताया जा रहा है। वही पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाया जा रहा है। 

हालाँकि जब औरंगाबाद पुलिस कप्तान से बात किया गया तो उन्होंने जाँचोपरांत कार्रवाई करने की बात कहा है। अब यह देखना है की औरंगाबाद पुलिस चोरों पर नकेल कसने मे कमयाब होती है या फिर मामला हवा हवाई बन कर रह जाता है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News