बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ घाट पर प्रशासन की सुरक्षा नाकाम, उचक्कों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

छठ घाट पर प्रशासन की सुरक्षा नाकाम, उचक्कों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

SHEIKHPURA : शेखपुरा नगर क्षेत्र के अरघौती छठ घाट पर उचक्कों ने जिला प्रशासन की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। उचक्कों ने बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने गयी लगभग एक दर्जन महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र उड़ा लिए। 

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित करने के बाद भी इन उचक्कों का कोई पता नहीं चला। इस संबंध में बुधौली-चकदिवान के लोगों ने पुलिस को सूचित किया है। लोगों ने पुलिस को जल्द-से-जल्द उचक्कों को पकड़ने की गुहार लगायी है। 

लोगों ने पीड़ित महिला का नाम और पता के साथ-साथ उड़ाए गए चेन और मंगल सूत्र के वजन आदि के बारे में भी ब्यौरा दिया है। पुलिस को दी गयी जानकरी में बताया गया है कि अवध किशोर प्रसाद की पत्नी वीणा देवी, सुनील कुमार साव की पत्नी इंदु देवी, संतोष कुमार की पत्नी विनीता देवी, जगदीश प्रसाद की पत्नी कमला देवी, ब्रजनंदन प्रसाद की पत्नी गायत्री देवी, ओम प्रकाश की पत्नी रिंकू देवी, गौतम कुमार की प्रतिमा देवी, संतोष साव की शीला देवी आदि की सोने की चेन और मंगल सूत्र पर उचक्कों ने हाथ साफ किया है। उड़ाए गए सोने के सामान 16 ग्राम से लेकर 30 ग्राम वजन तक के बताए गये हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।


Suggested News