बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फिर बिगड़ी 'स्वर कोकिला' की तबियत : गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, अस्पताल ने की पुष्टि

फिर बिगड़ी 'स्वर कोकिला' की तबियत : गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, अस्पताल ने की पुष्टि

MUMBAI :  लगभगग एक माह से अस्पताल में भर्ती स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर खराब हो गई है। जिसके  बाद उन्हें दोबारा उन्हें वेंलिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है। 

लता मंगेशकर को कोरोना से ग्रसित होने के बाद बीते माह 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें कुछ दिन तक उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था. बाद में हालत में सुधार होने के बाद वेंटिलेटर हटा दिया गया। हालांकि इसके बाद भी उन्हें अस्पताल के आईसीयू में ही रखा गया था। लेकिन आज फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई है। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने एक हिंदी दैनिक को बताया है कि तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। इसके बाद तुरंत उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24/7 उनकी निगरानी कर रही है।

हो चुकी हैं कोरोना निगेटिव
पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया था, "मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वह पहले वेंटीलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटीलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं।

 निधन की अफवाह आईं थी सामने
कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबीयत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज ICU में चल रहा है। 

Suggested News