बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में एक सांसद ऐसे भी हैं जो 8 साल से नहीं ले रहे हैं वेतन

 देश में एक सांसद ऐसे भी हैं जो 8 साल से नहीं ले रहे हैं वेतन

N4N DESK : जनप्रतिनिधियों या संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का वेतन कितना होना चाहिए ?  भारत जैसे गरीब देश में इस सवाल पर कभी गौर नहीं किया गया। ये सवाल वाजिब है कि गरीब जनता का प्रतिनिधि अमीर कैसे हो सकता है ?  राजनीति में बदनाम किस्सों की कोई कमी नहीं है लेकिन कुछ ऐसे भी नजीर हैं जो काबिलेगौर हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद पहले आधा वेतन लेते थे। बाद में एक चौथाई लेने लगे। उस समय राष्ट्रपति का वेतन 10 हजार रुपये था। ताजा मिसाल भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पेश की है।

सांसद वरुण गांधी ने 8 साल से नहीं लिया है वेतन

हाल ही में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक कार्यक्रम में खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले 8 साल से वेतन नहीं लिया है। वरुण गांधी अपना वेतन जरूरतमंदों में बांट देते हैं। लखनऊ में रहने वाले रामजी गुप्ता ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि वरूण गांधी ने उनके पिता के इलाज के लिए ढाई लाख रुपये की मदद की थी। रामजी गुप्ता के पिता को कैंसर की बीमारी है। वरुण ने पीलीभीत और सुल्तानपुर क्षेत्र के कई किसानों की मदद की है।  वरुण गांधी पहले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद थे। अब सुल्तानपुर के सांसद हैं।

जिन सांसदों की सम्पत्ति 25 करोड़ से अधिक हो वे वेतन नहीं लें

वरुण गांधी ने इस साल के शुरू में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिख कहा था कि देश का पैसा बचाने के लिए पहल होनी चाहिए। वरुण गांधी ने सुझाव दिया था कि जिन सांसदों की सम्पत्ति 25 करोड़ से अधिक हो, वे नैतिक रूप से वेतन नहीं लें। यह पैसा देश के खजाने में जमा कर दिया जाए। एक सांसद को हर महीने वेतन के रूप में 50 हजार रुपये मिलते हैं। हर महीने क्षेत्र में खर्च करने के लिए 45 हजार रुपये मिलते हैं। ऑफिस खर्च के रूप में भी प्रतिमाह 45 हजार मिलता है। यानी कुल मिला कर सांसद को प्रतिमाह एक लाख 40 हजार रुपये मिलते हैं। एक सीमा के बाद सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी की कोई जरूरत नहीं है। वरुण गांधी ने कहा था कि अभी 440 सांसद ऐसे हैं जिनके पास करोड़ों की सम्पत्ति है। अब उन्हें वेतन नहीं लेने के बारे में सोचना चाहिए।

Suggested News