बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी? राहुल गांधी के ट्विट पर मचा बवाल

ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी? राहुल गांधी के ट्विट पर मचा बवाल

DESK. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलवार रहते है। एक बार फिर से राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के इस ट्वीट को गुजरात के बिल्कीस बानो मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगया कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इसके साथ ही मोदी पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि क्या उन्हें ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती है? अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम

राहुल ने आगे कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी? इससे पहले बुधवार को राहुल ने इसी मामले को लेकर ट्वीट किया था कि 5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है। आपको बतादें कि बिल्कीस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को सोमवार को गोधरा उप-कारागार से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन लोगों की रिहाई की मंजूरी दी थी।

मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। 

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप व उसकी बच्ची की हत्या के अपराध में सभी अदालतों से सजा पा चुके अपराधियों की भाजपा सरकार द्वारा रिहाई, कैमरे के सामने स्वागत- क्या अन्याय व संवेदनहीनता की पराकाष्ठा नहीं है? नरेंद्र मोदी जी स्त्री का सम्मान केवल भाषणों के लिए? महिलाएं पूछ रही हैं।’’


Suggested News