बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडिया गठबंधन की पार्टियों की घोषणापत्र में समानता नहीं, कांग्रेस दे रही 30 लाख रोजगार, तो राजद ने कैसे दे सकती है एक करोड़ नौकरी, जदयू ने उठाए सवाल

इंडिया गठबंधन की पार्टियों की घोषणापत्र में समानता नहीं, कांग्रेस दे रही 30 लाख रोजगार, तो राजद ने कैसे दे सकती है एक करोड़ नौकरी, जदयू ने उठाए सवाल

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई एकरूपता और समानता नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली में घोषणा पत्र जारी करती है। कांग्रेस पार्टी अपनी घोषणा पत्र में 30 लाख नौजवानों को रोजगार देने का वादा करती है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल परिवर्तन पत्र जारी करती है। राजद देशभर में एक करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा करती है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया जाता है। समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा किया ।

श्री निषाद ने इंडिया गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी या आप पार्टी किस पार्टी पर विश्वास करेगी जिनकी घोषणा पत्र में अलग-अलग वायदा किया गया है। विपक्ष के सभी दलों ने अपने पुराने घोषणा पत्र को आवरण बदल कर घोषणा पत्र जारी करने का कोरम पूरा करने का काम किया है। 

श्री निषाद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एकजुटता का हवाला देते हुए एनडीए के सभी दलों ने विभिन्न राज्यों में समय रहते हुए सीटों की घोषणा एवं उम्मीदवारों की घोषणा कर इंडिया गठबंधन पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने में सफल हो गई है। एनडीए  के द्वारा अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए एनडीए के लीडिंग दल भारतीय जनता पार्टी ने देश के लिए संकल्प प्रस्तुत किया है जिसमें बिहार का विकास निहित है।

Suggested News