बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह जी के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह : अभिषेक झा

ललन सिंह जी के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह : अभिषेक झा

PATNA : जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा की मुंगेर से लोकसभा सांसद और लोकसभा में जदयू के नेता  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के हित में ऐतिहासिक साबित होगा।  ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह जी को राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय  और प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों को उन्होंने संभाला है।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि  राज्य सभा, लोक सभा, विधान परिषद के सदस्य या बिहार सरकार के मंत्री के रूप में बिहार और देश के विकास के लिए नीतियों को मजबूत करना हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहा है।उनके इतने लंबे अनुभव का लाभ संगठन को भरपूर मिलेगा। पहले भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।

अभिषेक झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जी ने सदैव इस बात को स्थापित किया है कि जदयू किसी परिवार या खास वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। यहां एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।

Suggested News