बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दाग अच्छे हैं! नीतीश सरकार ने 'सुधाकर सिंह' पर चावल घोटाले में किया था केस, अब CM नीतीश ने ही उन्हें बना दिया कृषि मंत्री

दाग अच्छे हैं! नीतीश सरकार ने 'सुधाकर सिंह' पर चावल घोटाले में किया था केस, अब CM नीतीश ने ही उन्हें बना दिया कृषि मंत्री

PATNA: बिहार में नई सरकार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो गया। राज्यपाल फागू चौहान ने जेडीयू कोटे से 11,राजद कोटे के 16, हम के 1,कांग्रेस-2 और एक निर्दलीय को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अब बिहार कैबिनेट में नीतीश कुमार समेत 11 मंत्री हो गये। कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम नीतीश ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री के पास गृह,सामान्य प्रशासन,निगरानी,निर्वाचन,कैबिनेट सचिवालय है। वहीं डिप्टी सीएम के पास चार विभाग स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग रहेगा। इधर राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह को कृषि विभाग का जिम्मा मिला है। यह वही सुधाकर सिंह हैं जिनपर नीतीश सरकार ने चावल घोटाले का केस किया था। वहीं नीतीश कुमार अब चावल घोटाले के आरोपी को कृषि विभाग का जिम्मा दे दिया। 

चावल घोटाले में हुआ था केस

सीएम नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह को कृषि विभाग का मंत्री बनाया है। ये राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं. ये रामगढ़ सीट से राजद से चुनकर आये हैं। लालू परिवार से इनके पिता की नजदीकी मंत्री बनने की सबसे बड़ी शर्त रही। नीतीश कुमार ने जिस सुधाकर सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी दी है उन पर गंभीर आरोप हैं। नीतीश राज के दौरान ही 2013-14 में चावल घोटाला हुआ था।  इस घोटाले में सुधाकर सिंह पर केस दर्ज है। सुधाकर सिंह पर सरकारी चावल जमा नहीं करने का आरोप था. सीधे तौर पर कहें तो सुधाकर सिंह पर चावल गबन करने का मामला है। उन पर वर्ष 2013 में एसएफसी का चावल जमा नहीं करने के आरोप में रामगढ़ थाने में धारा-420,406 के तहत केस दर्ज हुआ था। यह केस न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम की अदालत में लंबित है।

नीतीश के लिए दाग अच्छे हैं!

नीतीश कुमार भले ही भ्रष्टाटार के खिलाफ बोलते रहे हों,लेकिन अब अपनी कैबिनेट में गबन के आरोपी को मंत्री बनाने से परहेज नहीं कर रहे। नीतीश कुमार के शासनकाल में ही सुधाकर सिंह के खिलाफ रामगढ़ थाने में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद भी नीतीश कुमार ने अब उस दाग को धोते हुए कृषि विभाग की जिम्मेदारी थमा दी। वहीं सीएम नीतीश के खास विजय चौधरी ने बिहार के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि नीतीश  कुमार अनुभवी ड्राइवर है. वह जब भी  जिस गाड़ी पर बैठते हैं तो गाड़ी पूरे नियंत्रण के साथ चलती है .बिहार की जनता निश्चिंत रहे. नीतीश कुमार के रहते सुशासन बरकरार रहेगा.इस सरकार में कहीं भी भ्रष्टाचार को प्रश्रय नही दिया जाता है.,


Suggested News