बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखिया चुनाव में जीत के जश्न में पड़ गया खलल, आपसी झड़प में युवक की गोली मारकर की हत्या

मुखिया चुनाव में जीत के जश्न में पड़ गया खलल, आपसी झड़प में युवक की गोली मारकर की हत्या

SAHARSA : पंचायत चुनाव में मुखिया पद पर जीत का जश्न मना रहे लोगों के होश फाख्ता हो गए, जब समर्थकों द्वारा चली गोली एक युवक को जा लगी और इसके कारण उसकी मौत हो गई। मामला जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर गांव की है। मृत युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी जनार्दन यादव के पुत्र उदय यादव के रूप में हुई है। 

ग्रामीणों के अनुसार मुरली बसंतपुर पंचायत चुनाव में मंजु देवी को मुखिया पद पर जीत हासिल हुई।इसी जीत का जश्न मनाने के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई। इसके बाद लोग युवक को साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे। हालांकि गोली लगने को लेकर कई तरह की चर्चा है।

आपसी झड़प या पुरानी रंजिश, जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची। बीते 29 सितंबर को पंचायत चुनाव के अंतिम समय में भी स्थानीय लोगों व असमाजिक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हो गई थी। इस मामले को लेकर बनगांव थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Suggested News