बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में कुत्ते के लिए दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में कुत्ते के लिए दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में कुत्ता को मारने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में दोनो पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें तत्त्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का ईलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी लोगों में एक पक्ष से चार लोग, जिसमें अहिल्या गिरी प्रशांत गिरी, मानसी गिरी और अमरेंद्र गिरी जबकि दूसरे पक्ष से शनि भारती और अबे भारती शमिल है। 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है की सन्नी गिरी और नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी सन्नी भारती और अमरेंद्र गिरी दोनो पड़ोसी है दोनो का घर पास में है। इसी बीच दोनो पड़ोसी कुत्ते के विवाद को लेकर आपस में उलझ गए और जमकर मारपीट करने लगे। इस मारपीट मामले में एक पक्ष से चार जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग कुल छः लोग जख्मी हो गए। जिन्हे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। 

इस मारपीट मामले में आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी जख्मी लोगो का ईलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। इस संदर्भ जख्मी अमरेंद्र गिरी ने बताया कि  उनका पालतू कुत्ता उनके पड़ोसी सन्नी भारती दरवाजे पर चल गया। जिससे सन्नी भारती ने कुत्ते को मार कर घायल कर दिया। 

कुत्ते के मारने की वजह पूछे जाने से नाराज आरोपियों ने मारपीट कर चार लोगो लोगो की जख्मी कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के सन्नी  भारती ने बताया की उनके पड़ोसी के द्वारा शराब पीकर गाली गलौज किया जा रहा था।इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है। बहरहाल इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि मारपीट में कुछ लोग घायल हुए है। दोनों पक्ष से आवेदन लेकर दोनो पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News