बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टेंपो में अवैध मांस मिलने पर जमकर काटा बवाल, टेंपो को किया आग के हवाले

टेंपो में अवैध मांस मिलने पर जमकर काटा बवाल, टेंपो को किया आग के हवाले

मुजफ्फरपुर. जिले के सदर थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक टेंपो से अवैध मांस मिलने पर लोगों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान लोगों ने अवैध मांस लदे टेंपो को रोककर उसमें से मांस को नीचे गिरा दिया और टेम्पो को आग के हवाले कर दिया। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही यह धंधा फल-फूल रहा है। वहीं इसस सड़क पर जाम लग गया।

मामले की सूचना वरीय पदाधिकारी को लगी तो मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। लोगों का आरोप था कि बड़े पैमाने पर गायों के मांस का व्यापार किया जाता है। गाय का मांस होने की शंका में ही लोगों ने टेंपो को रोक कर मांस बरामद किया है और टेम्पो को आग के हवाले कर दिया।

मामले की जानकारी होने पर सदर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, तब तक एनएच 28 पर भीषण जाम लग चुका था। अभी भी पुलिस जाम को छुड़वाने के लिए भारी मशक्कत कर रही है।


Suggested News