बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ककोलत में आया जल सैलाब, पानी की भयानक गर्जना सुनकर भागे सैलानी, चंद मिनट में 7 फीट बढ़ गया पानी, मची अफरातफरी

ककोलत में आया जल सैलाब, पानी की भयानक गर्जना सुनकर भागे सैलानी, चंद मिनट में 7 फीट बढ़ गया पानी, मची अफरातफरी

नवादा. बिहार का कश्मीर कहा जाने वाला नवादा का ककोलत जलप्रपात एक बार फिर से सैलाब की चपेट में आ गया। भयानक गर्जना के साथ आये सैलाब का आक्रामक रुख देखकर सभी सैलानी भाग निकले। बताया जाता है कि उस वक्त कुंड परिसर में करीब दो दर्जन से अधिक सैलानी मौजूद थे। इनमें से कुछ गर्मी की तपिश से राहत के लिए ठंडे पानी में स्नान कर रहे थे। सैलाब से थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी मच गयी।

दुकानदार व स्थानीय लोग भी वहां थे। जिनकी मदद से सैलानियों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया। इस दौरान कुंड का जलस्तर करीब 7 फुट तक बढ़ गया और पानी कुंड के ऊपर बने कमरे तक पहुंच गया। सैलाब का कहर तकरीबन एक घंटे तक जारी रहा। शाम करीब चार बजे के बाद सैलाब का कहर शांत पड़ने लग गया और जलस्तर फिर से सामान्य स्तर पर पहुंचने लगा। 

 वन कर्मियों ने लिया जायजा : सैलाब आने की मिली सूचना पर वन विभाग के वनरक्षी अरविन्द कुमार समेत वनकर्मियों की टीम शाम में ककोलत पहुंची। वन कर्मियों ने ककोलत परिसर का जायजा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक सैलाब से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि सैलाब के दिनों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। जिसके कारण बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। इस तरह की किसी घटना की कोई सूचना नहीं है। सीढ़ियां व रेलिंग को भी नुकसान नहीं पहुंचने की खबर है। 

वन विभाग की टीम द्वारा आसपास के गांवों में अलर्ट कर दिया गया है और तत्काल लोगों को ककोलत जाने से रोक दिया गया है। वन विभाग की टीम ने बुधवार को दिन में एक बार फिर से ककोलत का जायजा लिया. 


Suggested News