बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्राह्मण-राजपूत विवाद पर एनडीए में भी दो फाड़! कभी ब्राह्मणों का विरोध करनेवाले जीतन राम मांझी ने किया मनोज झा का खुलकर समर्थन, ठाकुरों को लेकर कही यह बात

ब्राह्मण-राजपूत विवाद पर एनडीए में भी दो फाड़! कभी ब्राह्मणों का विरोध करनेवाले जीतन राम मांझी ने किया मनोज झा का खुलकर समर्थन, ठाकुरों को लेकर कही यह बात

NEW DELHI : बिहार में राज्य सभा सांसद मनोज झा द्वारा संसद भवन में ठाकुरों को लेकर पढ़ी गई कविता को उपजा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसमें भाजपा-जदयू और राजद के कई नेता आपस में ही बंटे नजर आ रहे हैं। जहां राजद ने मनोज झा खुलकर समर्थन किया है। वहीं भाजपा और जदयू ने ठाकुर को लेकर बयान की निंदा की है। वहीं इस लड़ाई में अब जीतन राम मांझी भी कूद पड़े  हैं और उन्होंने भाजपा से अलग अब राजद सांसद मनोज झा का खुलकर समर्थन किया है। बता दें कि कभी जीतन राम मांझी ही ब्राह्मणों के विरोध में बयान देते थे। खासकर मंदिर में पिछड़ों के प्रवेश पर रोक के लिए उन्होंने ब्राह्मणों को जिम्मेदार बताया था।

आज भी ठाकुर के नीचे हैं पिछड़ी जातियां

न्यूज4नेशन के साथ बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज झा ने कविता के माध्यम से ठाकुरों को लेकर जो कहा  वह आज भी मौजूद है। जीतन राम मांझी ने कविता के सारांश से सहमति जताते हुए कहा कि ठाकुरों के कारण ही आज महिलाओं के साथ अत्याचार और नक्सलवाद बढ़े हैं। मांझी ने कहा मनोज झा ने सामाजिक परिपेक्ष्य में अपनी बात कही थी, न कि किसी जाति को लेकर कही है। 


आनंद मोहन राजनीति कर रहे

मांझी ने इस दौरान आनंद मोहन की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि मनोज झा की बातों को गलत तरीके से समझा गया है। अगर वह इसे ठाकुर की सम्मान से जोड़ रहे हैं। तो यह साफ जाहिर है कि वह जाति की राजनीति कर रहे हैं। 

लालू - नीतीश की मुलाकात का फायदा नहीं

मांझी ने इस दौरान आज लालू-नीतीश की मुलाकात पर कहा कि घमंडिया गठबंधन दरक गया है। यही असली सच्चाई है। ममता जी अलग बयान दे रही है। बाकी पार्टियां अलग बयान दे रही है। बिहार में जदयू में ललन सिंह और अशोक चौधरी आपस में झगड़ रहे हैं। राजद में फूट सामने आ गई है। ऐसी स्थिति से कैसे निपटें, इसको लेकर लालू जी और नीतीश कुमार चिंतित हैं। यही कारण है कि दोनों नेता आज मिले हैं। लेकिन अब इसका कोई फायदा नहीं होनेवाला है।


Suggested News