बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत में पटवन के पाइप पर गलती से साइकिल चढ़ाने को लेकर मचा बवाल, दो लोगों को गोली मारकर किया घायल

खेत में पटवन के पाइप पर गलती से साइकिल चढ़ाने को लेकर मचा बवाल, दो लोगों को गोली मारकर किया घायल

NAWADA : कभी-कभी छोटी घटनाएं, जिन्हें बातचीत से भी हल किया जा सकता है, उसे बढ़ाकर इतना बड़ा कर दिया जाता है कि उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना हुई है। यहां खेत में पटवन के दौरान एक बच्चे ने गलती से पानी आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाइप के ऊपर साइकिल चढ़ा दिया। यह छोटी सी घटना थी, लेकिन इसके कारण गांव में गोलीबारी तक हो गई। लाठियां चलने लगे। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। वहीं लाठियों की पिटाई से तीन लोग चोटिल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

लाल बीघा गांव का है मामला

मामला काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बीघा गांव से जुड़ा है।  बताया जा रहा है कि कल शाम में भुनेश्वर यादव प्लास्टिक पाइप से खेत पटवन कर रहा था, तभी योगेंद्र यादव का भतीजा साइकिल को  पाइप पर चढ़ा दिया। इसी बात को लेकर भुनेश्वर यादव और योगेंद्र यादव में तू-तू मैं-मैं होने लगा। शाम में तो किसी तरह से मामला शांत हो गया। 

सुबह फिर शुरू हो गया झगड़ा

लेकिन आज सुबह योगेंद्र यादव की बहन प्रतिमा कुमारी खेत की तरफ जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोग उसके साथ हाथापाई करने लगा। जिसका विरोध करने पर भुनेश्वर यादव, राम यादव श्याम यादव अखिलेश कुमार शंभू कुमार सहित 10-15 की संख्या में रहे लोग लाठी डंडे और हरवे हथियार से लैश होकर आया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच अखिलेश कुमार और शंभू कुमार ने गोली चला दिया, जो रामरतन यादव और योगेंद्र यादव को पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बिरेश यादव लखन यादव एवं प्रतिमा देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। 

फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Suggested News