बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुर्गे के चक्कर में मचा घमासान, जेठानी-देवरानी के बीच मचे महाभारत के बीच पति-पत्नी ने खाया जहर

मुर्गे के चक्कर में मचा घमासान, जेठानी-देवरानी के बीच मचे महाभारत के बीच पति-पत्नी ने खाया जहर

DESK. किसी की ‘मौत’ का कारण मुर्गा बन सकता है वाकई में यह हैरान करने वाली बात होगी. लेकिन ऐसा ही एक मामला हुआ है मध्य प्रदेश में जहां मुर्गे की वजह से पति – पत्नी ने जहर खा ली.  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक हैरान करने वाला अनोखा मामला सामने या है। जिस जानकर कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ शॉक्ड हैं कि ऐसा भी हो सकता है। क्योंकि यहां पर एक मुर्गी की वजह से पहले तो देवरान-जेठानी में जमकर विवाद हुआ। फिर देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि देवर और देवरानी ने मौत को गले लगाने के लिए जहर तक खा लिया। हालांकि समय रहते अस्पताल ले जाने के कारण दोनों की जिंदगियां बच गईं।

दरअसल, अजीबोगरीब मामला छिंदवाड़ा जिले के धरमटेकड़ी के झिरलिंगा गांव का है। जहां एक परिवार की दो बहुओं में एक मुर्गी के खाना झूठा कर देने पर जमकर विवाद हुआ। देवरानी ने अपने लिए खाना बनाया था, लेकिन उसे जेठानी की मुर्गी ने झूठा कर दिया। जिसके बाद देवर-देवरानी ने जब इसकी शिकायत की तो वह जेठ और जेठानी विवाद करने लगे। बस इसी बात को लेकर दोनों महिलाएं झगड़ने लगी। बात मारपीट तक जा पहुंची। जिसके बाद गुस्से में  विनोद और उनकी पत्नी कमला ने जहर खा लिया।

मामले की जांच कर रहे सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इसको लेकर परिवार के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की ज रही है। बता दें कि देवरानी-जेठानी में पहले से ही लड़ाई चल रही थी। वह एक घर में रहकर भी अलग-अलग रहती थीं। दोनों के विवाद के चलते भाईयों में भी नहीं बनती थी। लेकिन अब मुर्गी ने इस लड़ाई में आग में घी डालने जैसा काम कर दिया। वहीं कमला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी जेठानी ने यह सब जान बूझकर किया है।



Suggested News