बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या के मामले में जा चुका था जेल

नालंदा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या के मामले में जा चुका था जेल

पटना. बिहार थाना पुलिस शनिवार की शाम नीमगंज से युवक की लाश बरामद की। मृतक मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी किशोरी केवट का 26 वर्षीय पुत्र अमन केवट है। वह वर्तमान में लहेरी के भैंसासुर में किराया पर रहता था। परिजन दोस्त पर घर से बुलाकर, गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, घटना के कारणों पर सस्पेंस बरकरार है।

मृतक पर हत्या-डकैती का केस दर्ज था, जिसमें वह जेल जा चुका है। पुलिस सभी संभावनाओं पर घटना की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि एक दोस्त अमन को फोन कर बुलाया था। इसके बाद देर तक नहीं लौटा। देर शाम में उसकी लाश मिलने की खबर मिली है।

दीपनगर थाना अंतर्गत तकिया कला मोहल्ला में 2020 में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक प्रह्लाद केवट था। उक्त हत्याकांड में अमन जेल जा चुका है। प्रेम विवाह करने के विरोध पर उसने वारदात को अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि परिजन मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक पर हत्या-डकैती समेत अन्य केस दर्ज था। वह जेल भी जा चुका है। पुलिस संभी बिंदुओं पर घटना की जांच में जुट गई है।


Suggested News