बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डीएसपी का शव मिलने से मचा हड़कंप ... नए साल के जश्न के बाद गोली मारकर कर दी हत्या

डीएसपी का शव मिलने से मचा हड़कंप ... नए साल के जश्न के बाद गोली मारकर कर दी हत्या

DESK. नए साल के जश्न के बाद एक डीएसपी का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पंजाब के जालंधर के संगरूर में पदस्थ डीएसपी दलबीर सिंह देओल की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. सोमवार को उनकी लाश मिलने से पंजाब में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात तो यह है कि उनकी सर्विस रिवाल्वर भी गायब है।

बताया जा रहा है कि डीएसपी ने 31 दिसंबर की रात को दोस्तों के साथ पार्टी मनाई थी। पार्टी के बाद दोस्तों ने उन्हें संगरूर में बस स्टैंड के समीप छोड़ दिया था। इसके बाद सभी दोस्त अपने अपने घर चले गए थे। जिसके बाद सोमवार की सुबह राह चलते लोगों को उनका शव नहर के समीप मिला, जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव देखकर उनकी पहचान डीएसपी के रूप में की।

जानकारी के अनुसार डीएसपी की लाश बस्ती बावा खेल नहर के समीप मिली है। लाश देखकर पता चल रहा है कि किसी ने उनकी हत्या की है। क्योंकि उनके सिर में भी चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही उनका विवाद वहीं के एक गांव वालों से हुआ था।

डीएसपी की हत्या किन कारणों से की गई है. हत्या करने वाले कौन लोग हैं इसे लेकर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. 

Suggested News