बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बोधगया में युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

GAYA: गया में इन दिनों क्राइम की स्तर बढ़ गई है। शनिवार को बोधगया थाना इलाके के खराटी के पास एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने के बाद आस पास के इलाको में हड़कंप मच गया। ग्रामीण भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच रहे है।

वहीं मृतक की पहचान बोधगया के पच्छटी निवासी सुजीत चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी आस पास के लोगों ने बोधगया थाना की पुलिस को दिया। मौके पर बोधगया थाना की पुलिस पहुंची और मामले का जांच किया। मृतक के भाई ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मेरा भाई साबुन फैक्ट्री में काम कर रहा था।

उसका किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं था अचानक आज पता चला की मेरा भाई का मृत शरीर खराटी के पास पड़ा हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं बोधगया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मृतक का सर धड़ से अलग था और बदबू भी आ रहा था। इस घटना के बाद मृतक को पोस्टमास्ट्रम के लिए मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेजने की तैयारी में है।

Suggested News