बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के सदर अस्पताल में सांप निकलने पर लोगों में मचा हड़कंप, लगाने लगे भोलेनाथ का जयकारा

नवादा के सदर अस्पताल में सांप निकलने पर लोगों में मचा हड़कंप, लगाने लगे भोलेनाथ का जयकारा

नवादा. सदर अस्पताल में परिषद के सर्जिकल वार्ड में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप सर्जिकल वार्ड के 17 नंबर बेड के नीचे निकला। इस दौरान शुरुआती दौर में तो लोग सांप को देखकर भयभीत हो गये। सांप को देखते ही लोग भोलेनाथ का जयकारा लगाना शुरू कर दिया।

सर्जिकल वार्ड के 15 नंबर बेड पर रहे मरीज के परिजन राजकुमारी देवी, वार्ड नंबर 16 पर कुमारी अंजना, बेड 18 पर कारी  देवी एवं बेड नंबर 19 पर  सुविधा देवी आदि ने कहा कि सांप देखने के बाद वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लेकिन नागपंचमी होने के कारण लोगों ने सांप को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया और ना ही सांप ने किसी को परेशान किया। बल्कि थोड़ी देर बाद सांप अपने आप बिल के अंदर घुस गया। लोग इसे भोलेनाथ का चमत्कार बता रहे हैं।

लोगों ने बताया कि नागपंचमी के दिन सांप का दर्शन होना काफी शुभ माना जाता है। सौभाग्य की बात है कि हम लोगों को नाग पंचमी के सांप के रूप में भगवान भोलेनाथ दर्शन दिए हैं।  सांप देखने के बाद हमलोगों ने उन्हें प्रणाम भी किया। उसके बाद सांप सीधा बिल के अंदर चला गया। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार के द्वारा बिल को ढक दिया गया।

वहीं सपेरा को अस्पताल बुलाने की कोशिश की जा रही है, ताकि सांप को बील से निकाला जा सके। हालांकि रात होने के कारण थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। 17 नंबर बेड पर रहे मरीज के परिजन व मरीज को सर्जिकल वार्ड के अंदर शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं सांप देखने के बाद सदर अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।

Suggested News