बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, दो थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारियों को किया निलंबित

सारण एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, दो थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारियों को किया निलंबित

CHAPRA : जिले में एसपी संतोष कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने दो थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारी और एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 


बताया जा रहा है की अवैध बालू व्यापार में संदिग्ध गतिविधि के आरोप में अवतारनगर थानाध्यक्ष पुअनि अजय कुमार और चौकीदार मनोज कुमार साह को निलंबित कर दिया गया है। 

वही दरियापुर थानाध्यक्ष पुअनि देवानंद कुमार को कर्तव्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। जबकि दरियापुर थाना के औचक निरीक्षण के दौरान ओडी पदाधिकारी पुअनि शिशुपाल सिंह और थाना लेखक सअनि रामइकबाल यादव को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में भी निलंबित किया गया है। एसपी संतोष कुमार की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Suggested News