पटना. पटना एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक इंडिगो फ्लाइट में बम मिलने की सूचना मिली। इसके बाद फ्लाइट को खाली करवाया गया। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट पटना से दिल्ली जा रही जाने वाली थी। इस सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता को तैनात किया गया है। वहीं जांच के लिए डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया गया है।
पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक बम रखे जाने की खबर एक शख्स ने दी। इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया है। बताया जा रहा है कि यात्रा कर रहे एक शख्स ने खुद बताया कि बैग में बम रखकर ले जा रहा हूं।
बताया जा रहा है कि पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 e 2126 में एक यात्री ने खुद बम ले जाने की बात कही है। व्यक्ति की पहचना अभी तक उजागर नहीं हुआ है। वहीं इसकी खबर लगते हुए यात्रियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया।
वहीं इस पर एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। अधिकारिक रूप से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाकर्मी और बम निरोधक दस्ता इसकी जांच में जुटे हुए हैं।