बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार 'मंत्रिमंडल' में होगा बदलाव ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा.....

बिहार 'मंत्रिमंडल' में होगा बदलाव ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा.....

PATNA: बिहार कैबिनेट का विस्तार होगा। इस पर महीनों से राजनीतिक चर्चा चल रही है। खबर है कि भाजपा कोटे के मंत्रियों को बदला जा सकता है। बीजेपी कोटे के मंत्री दिल्ली दरबार तक दौड़ लगा रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार ने यह कहकर चर्चा को और गर्मा दिय़ा है कि जब मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा तो पता चल जायेगा।

पता चल जायेगा-सीएम

दरअसल, सीएम नीतीश आज बुद्ध पुर्णिमा के मौके पर बुद्ध स्मृति पार्क गये थे। वहां से लौटने के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या बिहार में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है ? अमूमन इस सवाल को सुनकर अनसुना करने वाले सीएम नीतीश ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि जो होगा उस दिन आपको पता नहीं चलेगा ?  यानि मुख्यमंत्री का यह बयान यह बताने के लिए काफी है सरकार में मंत्रियों का चेहरा बदला जा सकता है।


भाजपा कोटे के मंत्री लगा रहे दिल्ली की दौड़

बता दें, महीनों से बिहार के राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है। बताया जाता है कि भाजपा कोटे के कई मंत्रियों को हटाकर नये चेहरो को जगह दी जा सकती है। नन परफॉरमर मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इस चर्चा के बाद बिहार बीजेपी के कई मंत्री दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात भी कर चुके हैं। इस बीच आज मुख्यमंत्री ने यह कहकर हवा को और भी गरमा दिया है कि जब कैबिनेट में फेरबदल होगा तो आपलोगों को पचा चल जायेगा। 

Suggested News