बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूजा पाठ के लिए विधानसभा में नहीं होगा कमरे का आवंटन, अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कर दिया साफ

 पूजा पाठ के लिए विधानसभा में नहीं होगा कमरे का आवंटन, अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कर दिया साफ

PATNA : झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा आंवटित किए जाने से उठे बवाल के बाद बिहार में भी भाजपा विधायकों की तरफ से अलग से हनुमान चालिसा पाठ करने के लिए कमरे की मांग की है। जिस पर अब विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने साफ कर दिया है कि अलग से कोई कमरा नहीं दिया जाएगा। बुधवार को उन्होंने विधानसभा में अपने कक्ष में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कही। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सबसे बड़ा मंदिर है। सभी का भाव है कि वह इस मंदिर का पुजारी बने। जो भी पुजारी बनना चाहेंगे, उनको जगह देने में कोई परेशानी नहीं। इस दौरान अलग जगह देने की मांग पर उन्होंने कहा कि पूजा करने के लिए जगह की क्या आवश्यकता है। जहां मन करे, वहीं पूजा कीजिए, कौन रोकेगा। पूरा विधानसभा ही मंदिर है। कोई भी कहीं भी पूजा कर सकता है, हमें इस पर कोई आपत्ती नहीं है। 

पहले से सरस्वती पूजा, विश्वकर्मा पूजा और नमाज की व्यवस्था

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में पहले से ही पुस्तकालय में सरस्वती पूजा का आयोजन होता रहा है। हर साल विश्वकर्मा पूजा की जाती है। इसके साथ ही पहले से ही नमाज करने के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मानवता के भले की जो भी मांग की जा रही है, हमें इस पर कोई आपत्ती नहीं है। इसके अलावा जो लोग और व्यवस्था चाहते हैं, उनके लिए पूरा विधानसभा परिसर उपलब्ध है। जहां मन करे पूजा करें।


Suggested News