बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दक्षिण बिहार में लू से नहीं मिलेगी राहत, उत्तर बिहार में अगले सप्ताह बारिश की जताई गई संभावना

दक्षिण बिहार में लू से नहीं मिलेगी राहत, उत्तर बिहार में अगले सप्ताह बारिश की जताई गई संभावना

PATNA : बिहार में मौसम में प्रदेश  के कुछ जिलों में लू और कुछ जिलों में हल्कि  बारिश की संभावना जाहिर की गई है। खासकर प्रदेश के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भाग के बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर एवं गया, पटना, शेखपुरा, नालंदा में दो दिनों तक लू की स्थिति बने रहने के आसार जताया गया है। दक्षिण मध्य भाग में पछुआ की गति 10-15 किमी प्रतिघंटा है। वहीं, 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग वाले स्थानों के तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं  उत्तर पूर्व जिलों के अररिया, किशनगंज में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

डेहरी में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश में सबसे गर्म स्थान डेहरी रहा, जहां का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 21.3 डिग्री न्यूनतम तापमान छपरा व अगवानपुर में दर्ज किया गया। 


भागलपुर और बांका में 17 के  बाद मिलेगी राहत

बात अगर भागलपुर और बांका की करें तो पिछले कुछ दिनों मौसम में हुए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार की सुबह से आसमान में आंशिक बादल छाया है, मंगलवार को भी सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेकिन, अगले सप्‍ताह मौसम का मिजाज फ‍िर बदलने वाला है। 17 अप्रैल से आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही इस दौरान हल्‍का बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम का ये हाल अगले दो दिनों तक बना रहेगा। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के बांका के अलावा भागलपुर, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगड़‍िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अरर‍िया, किशनगंज, पूर्णिया और कट‍िहार में भी कमोबेश इसी तरह का मौसम रहेगा। 

Suggested News