बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव की भरेंगे हुंकार! पटना आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तारीखों की भी हो गई घोषणा

लोकसभा चुनाव की भरेंगे हुंकार! पटना आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तारीखों की भी हो गई घोषणा

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले माह पटना के एकदिवसीय दौरे पर आ रहा है। यह पिछले चार माह में उनका तीसरा बिहार दौरा होगा। केंद्रीय गृह मंत्री पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह के पटना दौरे की घोषणा होने के बाद बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है और उनके आगमन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

22 फरवरी को आएंगे शाह

जानकारी के अनुसार अमित शाह का पटना दौरा आगामी 22 फरवरी को होगा। यहां वह ज्ञान भवन में किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर अमित शाह को बुलाया जा रहा है। शाह इससे पहले सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को आए थे। ठीक 20 दिन बाद 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा के सिताबदियारा पहुंचे थे।

लोकसभा चुनाव के लिए भरेंगे हुंकार

अब एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री 22 फरवरी 2023 को पटना पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी व्यापक होगा। शाह इस मंच से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुंकार भरेंगे।

राज्यसभा सांसद कर रहे हैं कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर किसान नेता और महापुरुष सहजानंद सरस्वती का जयंती समारोह पटना में 22 फरवरी को मना रहे हैं। इस कार्यक्रम को बड़ा और भव्य रूप देने के लिए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को निमंत्रण दिया है। अमित शाह ने इस कार्यक्रम में आने की हामी भरी है। जाहिर सी बात है बापू सभागार जैसे बड़े मंच पर राजनीति की खूब बातें होंगी और वहीं से अमित शाह पूरे बिहार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए संदेश देंगे।

सवर्ण समाज को साधने की कोशिश

किसानों के बड़े नेता रहे सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि समाज से आते हैं। विवेक ठाकुर भी इसी समाज से आते हैं। ऐसे में विवेक ठाकुर ने सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह करके अपने समाज को साधने की एक बड़ी पहल शुरू की है। सहजानंद सरस्वती में भूमिहार और ब्राह्मण समाज की बड़ी आस्था मानी जाती है। ऐसे में सवर्णों को साधने का एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है।

Suggested News