बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस पदक के लिए चुने गए बिहार के यह 16 पुलिसकर्मी, जानिए सूची में किनके नाम हैं शामिल

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस पदक के लिए चुने गए बिहार के यह 16 पुलिसकर्मी, जानिए सूची में किनके नाम हैं शामिल

NEW DELHI : हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर गृह मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए देश के सभी राज्यों के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है। जिसमें इस साल के लिए सूची जारी कर दी गई है। गृह मंत्रालय की यह सूची बिहार के लिए भी खास है, क्योंकि सूची में बिहार से 16 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुलिस पदक (Police Medal) के लिए चुना गया है। इस सूची में बिहार के दो आईपीएस को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा जबकि 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। हालांकि इस बार बिहार के किसी भी पुलिसकर्मी को गैलेंट्री पदक नहीं मिला है। 

यह हैं वह दो वरीय पुलिस अधिकारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा सीनियर आइपीएस अधिकारी एवं एडीजी अभियान सुशील मानसिंह खोपड़े और सीनियर आइपीएस अधिकारी एवं विशेष शाखा के एडीजी सुनील कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए इस साल राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। 

बता दें कि  बेहतर कार्य के लिए हर वर्ष पुलिस अफसरों को गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस पदक देकर सम्‍मानित किया जाता है। 

पुलिस पदक के लिए चुने गए बिहार के पुलिसकर्मी

1.    लक्ष्मण कुमार सिन्हा, एसआइ, एडीजी रेल पटना

2.    दिनेश कुमार मिश्रा, एसआइ, पटना पुलिस

3.    शुभ कांत चौधरी एसआइ, एससीआरबी, पटना

4.    ब्रजकिशोर सिंह, ड्राइवर हवलदार एटीएस पटना

5.    शाह मोहम्मद, ड्राइवर हवलदार, कैमूर

6.    राजेश कुमार हंसदा, हवलदार, बक्सर

7.    अनिल कुमार श्रीवास्तव, हवलदार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डेहरी, रोहतास

8.    जितेंद्र राम, हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 डेहरी, रोहतास

9.    उदय प्रताप सिंह, हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डेहरी, रोहतास 

10.    मोहम्मद नसीम बैंड हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, डेहरी, रोहतास

11.    मदन तिवारी, हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना

12.    भरत प्रसाद यादव, कांस्टेबल, बांका 

13.    रमेश प्रसाद, सिपाही, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस टीम, बोधगया

14.    विजय कुमार, ड्राइवर, सीआइडी पटना।



Suggested News