बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुनिया के इन 5 तूफानों ने मचाया था जबरदस्त कहर ,लाखों लोगों की गयी थी जान और अरबों का पहुंचा था नुक्सान

दुनिया के इन 5 तूफानों ने मचाया था जबरदस्त  कहर ,लाखों लोगों की गयी थी जान और अरबों का पहुंचा था नुक्सान

Desk: Amphan से पहले आई भयानक तूफान

तीन लाख लोगों की जान ली तो कहीं लाखों करोड़ों का नुक्सान भी हुआ . ऐसी प्राकृतिक त्रासदी को झेलना आसान नहीं है. कहीं किसी की जान गयी तो कहीं किसी का बिलियन डॉलर का नुक्सान भी हो गया है. बंगाल की खाड़ी से ओडिशा के ओर बढ़ रही तूफ़ान को भी काफी भयानक बताया जा रहा है. विशेषज्ञों ने यह दावा किया है की 300 किलोमीटर की रफ़्तार से इसमें हवा चलने की आशंका है, जो खतरे की ओर इशारा कर रहा है. अगर ऐसा हुआ तो तबाही ज्यादा होगी क्योंकि पहले से बड़े तूफानों में भी इसी के आसपास की स्पीड से हवाएं चली हैं। 

भारत और दुनिया में ऐसे ही कई तूफानों ने दुनिया में तबाही मचा रखी थी ,आइए जानते है :

बांग्लादेश के भोला तूफ़ान

यह दुनिया के इतिहास का अबतक का सबसे घातक चक्रवात रहा है। भोला नाम का यह तूफान 1970 में भारी तबाही लेकर  आया था . भोला तूफ़ान ने बांग्लादेश और आसपास के इलाके  में इससे 3 लाख से ज्यादा  लोगों की जानें ले ली थी।बताया जाता है की  दुनिया के इतिहास का सबसे घातक उष्णकटिबंधीय चक्रवात की वजह से  280 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थीं.

कटरीना तूफ़ान -

अमेरिका में 2005 आया यह तूफ़ान 8 दिन तक चला था.लुसियाना और मिसिसिपी जैसी जगहों को इसका सबसे ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ा था. लगभग 1833 लोगों के जान गयी थी और साथ ही  163 बिलियन डॉलर का नुक्सान भी हुआ था.280 किलोमीटर की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं ने अबतक सबसे ज्यादा आर्थिक नुक्सान पहुँचाया है. 

नर्गिस तूफ़ान

 म्यांमार में उठे इस तूफान को नर्गिस कहा जाता है. यह 2008 में आया था. इस तूफ़ान ने लगभग 1 लाख 38 हज़ार ओगों की जान ले ली थी . इसमें हवाओं की स्पीड 215 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी।

गोर्की तूफान

1991 में बांग्लादेश में ही आया था गोर्की नाम का तूफ़ान । इसमें 1 लाख 38 हजार लोगों ने जान गंवाई थी। तब हवाएं 240 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली थीं।

आंध्र प्रदेश का तूफान,

 भारत में अब तक सबसे ज्यादा तबाही मचने वाला तूफ़ान इसे ही कहा जाता है .इसमें 14 हजार लोगों ने जान गंवाई थी। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थीं।

Suggested News