बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इन शख्सियतों को मिलेगा पदम् श्री सम्मान, सीएम नीतीश ने दी बधाई और शुभकामना

बिहार के इन शख्सियतों को मिलेगा पदम् श्री सम्मान, सीएम नीतीश ने दी बधाई और शुभकामना

PATNA : भारत सरकार ने बुधवार को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 106 हस्तियों के लिए इस पुरस्कार की घोषणा की गई है। जिसमें 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री दिए जाएंगे। 


इस बार 19 महिलाओं को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।  सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले शख्सियत भी शामिल हैं। 

वहीँ बिहार के मधुबनी की रहनेवाली सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में, नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में और पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने की घोषणा की गयी है। सीएम नीतीश ने इन शख्सियतों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Suggested News