बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इन राशि वालों को सोना पहनने से करना चाहिए परहेज

इन राशि वालों को सोना पहनने से करना चाहिए परहेज

धार्मिक मान्यतानुसार, नौ ग्रहों में से एक बृहस्पति ग्रह स्वर्ण धातु पर अपना प्रभाव रखते हैं। इस धातु को धारण करते समय समय कुछ सावधानियां बरतना व्यक्ति के लिए बेहद जरुरी माना गया है। इसके अलावा कुछ राशियों के लिए सोना पहनना परेशानी का सबब भी बन सकता है।

जानिए किन राशियों को नहीं पहनना चाहिए सोना:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ के लिए सोना पहनना दिक्कतभरा हो सकता है। तुला और मकर राशि वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए।

इसके अलावा जिन लोगों को पेट के रोग हों या मोटापे की समस्या हो उन्हें सोना नहीं पहनना चाहिए। जिन लोगों को गुस्सा आता हो वे भी सोना न पहनें। यदि जन्म कुंडली में गुरु खराब स्थिति में हो तो भी सोना नहीं पहनें।

THESE-ZODIAC-SIGNS-SHOULD-BE-AVOIDED-BY-WEARING-GOLD2.jpg

लोहा, कोयला, बिल्डिंग मटेरियल या शनि से संबंधित बिजनेस करने वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए। बुजुर्ग महिलाओं और गर्भवती स्त्रियों को सोना नहीं पहनना चाहिए।

शास्त्रों में कमर के नीचे के अंग में स्वर्ण धारण करना प्रतिबंधित है, कई महिलाएं पायल के रूप में सोना पहन लेती हैं जो गलत है। इससे समृद्धि में कमी आती है। 

स्वर्ण लक्ष्मी का प्रतीक है इसलिए कमर के नीचे पहनने से उनका अपमान होता है। तिजोरी में स्वर्ण के साथ अन्य कोई भी धातु नहीं रखना चाहिए। 

अपने सिरहाने स्वर्ण रखकर सोने की मनाही है। इससे नींद में खलल होता है।

Suggested News