बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में रिटायर बैंक कर्मी के घर से चोरों ने उड़ाई तकरीबन 40 लाख की संपत्ति, पुलिस की उड़ी नींद

नवादा में रिटायर बैंक कर्मी के घर से चोरों ने उड़ाई तकरीबन 40 लाख की संपत्ति, पुलिस की उड़ी नींद

NAWADA : जिले में इनदिनों पुलिस पर चोर भारी पड़ रहे है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद जिले में चोरी की घटना थमने का नाम ले रहा है। बीती रात एकबार फिर चोरो ने एक बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा डाली है। 

बीती रात चोर ने एक साथ एक रिटायर बैंककर्मी के घर से लाखों रुपये की संपत्ति उड़ा डाली है। घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

घटना के शिकार नगर थाना के न्यू  एरिया मोहल्ला निवासी रिटायर्ड बैंक रामाकांत सिंह ने बताया कि वह 22 तारीख को अपने बेटे से मिलने के लिए रांची गए हुए थे। आज वे नवादा पहुंचे देखा कि उनके घर को गैस कटर से काटकर घर में रखें सभी बहुमूल्य सामान की चोरी कर ली गई है, जो तकरीबन 40 लाख के आसपास की है। 

उन्होंने बताया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था और उसे देखने के लिए वह रांची गए हुए थे। घटना की सूचना पूरे इलाके में बहुत तेजी से फैल गई और नगर थाने पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 

रमाकांत सिंह पहले मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत थे और हिसुआ के हदशा गांव के रहने वाले है। न्यू एरिया में मकान बनाकर वह कई सालों से रह रहे थे। वही उनका दो पुत्र भारतीय सेना में पदस्थापित है आर्मी के जवान दोनों बेटा रांची में रहता है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलेत ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट


Suggested News