बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में चोरों ने मचाया तांडव, घर का ताला तोड़कर की 2 लाख के गहने की चोरी

गया में चोरों ने मचाया तांडव, घर का ताला तोड़कर की 2 लाख के गहने की चोरी

GAYA : शेरघाटी के शेखपुरा मोहल्ले में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रूपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर लिया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने शेरघाटी थाना में लिखित शिकायत किया है। 

पुलिस से की गई शिकायत में गृह स्वामी शमी कुमार शर्मा ने कहा है कि हम लोग 15 दिनों से अपने घर पर नहीं थे। बोधगया स्थित अपने दुकान पर रह रहे थे। घर पर ताला बंद था। इसी बीच घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे केवल सोने चांदी के आभूषण ही ले गए। जिसका मूल्य लगभग ₹2 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि घर में ताला लगाकर कर रखे गए गोदरेज ट्रंक आदि के ताले तोड़कर चोरों ने कीमती आभूषणों की चोरी की है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया की पीड़ित के शिकायत के आलोक में पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News