बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में चोरों ने मचाया तांडव, एक रात में की तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नगद पर किया हाथ साफ़

नवादा में चोरों ने मचाया तांडव, एक रात में की तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नगद पर किया हाथ साफ़

NAWADA : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के लौन्द बाजार से सटे चौगाव गांव में रविवार की रात आसपास के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी से गांव वाले दहशत में आ गए हैं। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आवेदन दी है।

चौगांव गांव निवासी सैलेंदर कुमार का मकान गांव के बीचों बीच लौन्द से हिसूया रोड पर है। चोर मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़ बंद पड़े मकान में प्रवेश किए। चोरों ने तीन कमरों में रखे दो बड़े, पांच छोटे बॉक्स और तीन सूटकेस को घर में ही तोड़ दिए और उसमें रखे पचास हजार रुपये नकद, तकरीबन ढाई लाख से अधिक के जेवरात और कीमती साड़ियां उठा ले गए। 

घटना के एक दिन पूर्व परिवार की एक महिलाएं मनोरमा देवी बीमार जिन्हे इलाज के लिऐ गया शहर गई थी। बाकी घर के सभी सदस्य बाहर रहते थे। चोर इसके बाद गांव निवासी विरंची सिंह के मकान को निशाना बनाए। घर के सभी सदस्य किसी काम से झारखंड राज्य के बोकारो गए थे।

घर के मुख्य द्वार पर ताला बंद था। ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर घर में रखी आलमारी और बॉक्स तोड़कर कीमती सामान ले उड़े। कितने के सामान की चोरी हुई। कुछ नही कहा जा सकता है। क्यों की घर के सभी सदस्य बाहर थे। खबर लिखे जाने तक गांव नही पहुंचे थे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News