बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती! डिफेंस इंजीनियर के घर से 20 लाख मूल्य के गहने की चोरी, परिवार में मचा कोहराम

चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती! डिफेंस इंजीनियर के घर से 20 लाख मूल्य के गहने की चोरी, परिवार में मचा कोहराम

NAWADA : नवादा के पकरीबरामा में चोरों ने एक घर से 20 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।  यह मामला रविवार का है जिले के पकरीबरावां थाना इलाके के खपुरा गांव की बतायी जा रही है। चोरी की इस घटना के बाद गांव में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है।  में चोर बदमाशों ने एक घर से करीब 20 लाख मूल्य के आभूषणों की चोरी घटना को अंजाम दिया है। 

सिर्फ सोने के गहने चुराए, चांदी के गहने छोड़े

बताया जाता है कि गोकर्ण सिंह अपने घर में सोए थे उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। आशंका जताया जा रहा है कि चोर छत के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में प्रवेश कर गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखा सोने का सभी आभूषण को लेकर चला गया। सुबह में जब लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला। गृहस्वामी के छोटे पुत्र आदित्य कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई डिफेंस में जूनियर इंजीनियर हैं। भाभी का सारा गहना घर में गोदरेज में रखा था। जिसकी चोरी की गई है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चोर सिर्फ सोने का आभूषण ले गए। चांदी का आभूषण छुआ तक नहीं। 

परिवार के दूसरे घर में भी हुई थी चोरी

इधर, एसडीपीओ ने डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की गई है। बताया जाता है कि गृहस्वामी का एक मार्केट नवादा_जमुई पथ पर भगवानपुर गांव के समीप है। वहां भी कुछ दिनों पूर्व चोरी हुई थी। बहरहाल, इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा है कि पकरीबरामा पुलिस की बेहतर पेट्रोलिंग व्यवस्था नहीं रहने के कारण ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। रात में सड़क पर निकलने के बाद कई जगह पर पेट्रोलिंग व्यवस्था नजर नहीं आती है। पुलिस पर नजर नहीं पड़ती है। जिसकी को देखते हुए चोर का हौसला बुलंद हुआ है और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। नवादा पुलिस से या मांग किया गया है कि पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को दुरुस्त की जाए।

Suggested News