बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंद घर में चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, ज्वेलरी समेत 7 लगभग लाख के सामान पर किया हाथ साफ

बंद घर में चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, ज्वेलरी समेत 7 लगभग लाख के सामान पर किया हाथ साफ

NAWADA : जिले में एकबार फिर चोरो ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बीती रात एक बंद पड़े घर में चोरो ने जमकर उत्पात मचाया। घर का दरवाजा तोड़कर चोरो ने पूरे घर को खंगाल डाला और ज्वेलरी समेत तकरीबन 7 लाख की संपत्ति को ले उड़े। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर थाना क्षेत्र निवासी सरकारी शिक्षक रणधीर कुमार के घर बीती रात चोरो ने घर का दरवाजा तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर डाला। घटना की जानकारी आज सुबह इस वक्त हुई जब वे अपने घर पहुंचे। 

पेशे से सरकारी टीचर रणधीर कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के कारण वे अपने पूरे परिवार के साथ अपने गांव अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनौली चले गए थे। कल शाम बेटी का जन्मदिन रहने के कारण छोटे भाई भी नवीन नगर घर में ताला बंद करके गांव चला आया था। जब हम लोग सुबह नवीन नगर घर पर पहुंचे तो देखें कि ताला टुटा हुआ है। जब घर के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।  

रणधीर कुमार ने बताया कि चोरो ने पूरे घर को खंगाल डाला था। सारा सामान इधर-उधर बिखड़ा पड़ा था। वहीं आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरो ने  9 भर सोना व 250 सौ ग्राम चांदी, नगद 80 हजार रूपये समेत लगभग 7 लाख की संपत्ति को अपने साथ ले गए है।  साथ ही एटीएम व काम का कागज भी चोरी हुई है।

वहीं इस मामले में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। चोरो की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News