बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में शिक्षक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, तीन लाख के सामान की चोरी

जहानाबाद में शिक्षक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, तीन लाख के सामान की चोरी

JEHANABAD : जहानाबाद जिले के भेलावर ओपी क्षेत्र के बढौना गांव में शिक्षक के घर में चोरों ने घुसकर लगभग तीन लाख की संपत्ति चुरा लिया। बताया जाता है कि शिक्षक अपने घर को बंद कर शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के यहाँ चले गए थे।


गुरुवार को जब गांव के कुछ लोग उसके दरवाजे पर गए तो देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। जब ग्रामीणों ने घर में जाकर देखा देखा तो कोई व्यक्ति घर में नहीं था।  इसकी सूचना शिक्षक को दिया गया।  शिक्षक दौड़े-दौड़े अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के सभी दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। इस दौरान गहने जेवरात समेत कई सामान चोरों ने चोरी कर लिया। जिसके बाद गृह स्वामी के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है की जिले में चोरी की घटना लगातार हो रही है। इन दिनों बंद घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि चोर द्वारा दिन में बंद घरों को रेकी कर रात्रि को घटना को अंजाम दिया जाता है।

लोगों का कहना है कि जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोर उत्पात मचा रहे हैं। इससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक ने बताया कि इसी गांव के विद्यालय में शिक्षक के पद पर हूं। शादी समारोह में जाने के कारण घर बंद कर चला गया था। चोरों ने बंद घर देखकर चोरी कर लिया।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News