बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जम्मू-कश्मीर में सामान्य होने लगे हालात, जम्मू, कठुआ और सांबा में खुले स्कूल और दुकान

जम्मू-कश्मीर में सामान्य होने लगे हालात, जम्मू, कठुआ और सांबा में खुले स्कूल और दुकान

NEWS4NATION DESK  :जम्मू-कश्मीर में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद प्रदेश में धारा 144 लागू है। वहीं स्कूल, कॉलेज और दुकानें एहतियात के तौर पर बंद कर दी गईं थीं। जो आज शुक्रवार से जम्मू, कठुआ, सांबा और उधमपुर में खुल गई है। हालांकि जम्मू रीजन के आठ जिलों में अभी भी स्कूल बंद है।  

इन जिलों में स्थिति सामान्य है। लोग अपने काम में व्यस्त हैं। यातायात की सेवा भी बहाल कर दी गई है।  प्राइवेट और सरकारी वाहन सड़कों पर दिख रहे हैं।  

ईद से पहले की यह आखिरी शुक्रवार होने को लेकर प्रशासन ने एहतियातन इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।  प्रशासन के अनुसार, जैसे-जैसे स्थिति सुधरेगी, बाकी जिलों में भी पांबदियों पर ढील दी जाएगी.

बता दें  कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल बुधवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में जमीनी हकीकत का जायजा लेने पहुंचे। जहां लोगों ने उन्हें हाथों-हाथा लिया।इस दौरान डोभाल ने आम लोगों से बातचीत भी की. जमीनी हकीकत समझने की कोशिश की। 

वहीं बीते गुरुवार को पीएम ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी कोशिश है कि ईद का त्योहार जम्मू-कश्मीर वासियों को शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में बीते। 

Suggested News