बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विस का तीसरा दिनः विपक्ष का तंज - ये जनता है सब जानती है, सरकार बोली- जनता दोनों का जानती है,आप क्या किये हैं सबने देखा है

बिहार विस का तीसरा दिनः विपक्ष का तंज - ये जनता है सब जानती है, सरकार बोली- जनता दोनों का जानती है,आप क्या किये हैं सबने देखा है

PATNA: बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी 23 मार्च को विधायकों की हुई पिटाई पर चर्चा की मांग उठी। राजद पहले सदन के बहिष्कार का ऐलान किया था। स्पीकर के विशेष पहल पर राजद समेत तमाम विपक्षी सदस्य सदन में पहुंचे। सदन शुरू होते ही राजद के ललित यादव ने सवाल उठाया कि 23 मार्च की जो घटना हुई उस पर चर्चा हो। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक तक सदन को स्थगित किया जाये। विस अध्यक्ष ने कहा कि दोपहर 1 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।

सरकार की तरफ से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने विपक्षी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि आप नहीं होते हैं तो मन नहीं लगता है। हमलोग चाहते हैं कि विपक्ष हमेशा सरकार के साथ रहे। राजद के विधायक भाई वीरेन्द्र कहा कि जनता है सब जानती है.....। इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिल्कुल जनता है सब देखती-जानती है,हमलोगों का और आपलोगों का दोनों का देख रही है। पहले क्या होता था जनता सब जान रही है। सदन के अंदर भी क्या हुआ है वो बिहार की जनता जान रही है। जहां तक 23 मार्च की घटना की बात है तो इसके लिए सरकार ने पहले भी कहा है कि इसके लिए पूरे तौर पर विस अध्यक्ष का अधिकार है। वे जो कार्रवाई करेंगे,सरकार साथ है।


Suggested News