बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस 80 वर्षीय महिला की दास्तां जानकर रिश्तों से उठ जायेगा आपका विश्वास, जानिए पूरा मामला

इस 80 वर्षीय महिला की दास्तां जानकर रिश्तों से उठ जायेगा आपका विश्वास, जानिए पूरा मामला

Sitamarhi  : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आपकी अंतरात्मा कांप जायेगी। आप यह सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि आखिर हमारा समाज और परिवार की ओर जा रहा है। 

जिले के सुरसंड में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के अपने बेटे ने घर से बाहर निकाल दिया है। इतना ही नही वृद्ध महिला संध्या देवी के नगद पैसे और आजिविका चलाने के लिए रखी दो भैसों को भी पुत्र ने छीन लिया है। घटना को 15 दिन हो चुके है, महिला अपने घर वापसी के लिए दर दर भटक रही है। 

घर से निकाले जाने के बाद दो दिनों तक वृद्ध महिला संध्या देवी सुरसंड के ही रानी मंदिर पर भूखे  पड़ी रही। इसी दौरान जब वृद्ध महिला पर सुरसंड नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश की नज़र पड़ी तो वे महिला को अपने घर ले गये। फिलहाल 12 दिनों से संध्या देवी नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर ही रह रही है और वही उनका भरणपोषण कर रहे है। इस वृद्ध महिला ने सीतामढ़ी के डीएम एसपी से अपने घर वापसी की गुहार लगाई है। 

सीतामढ़ी से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट

Suggested News