बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी के इस आंगनबाड़ी सेविका की सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ, जानिए क्या है पूरा मामला

मोतिहारी के इस आंगनबाड़ी सेविका की सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ, जानिए क्या है पूरा मामला

MOTIHARI : मोतिहारी में एक ऐसा आंगनबाड़ी केंद्र है। जिसके व्यवस्था की चहुओर प्रशंसा हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के  बैठने के लिए कुर्सी लगाया गया है। वही आंगनबाड़ी केंद्र की साफ सफाई, दीवाल लेखन की भी सराहनीय चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। 


सोशल मीडिया पर लोग यह कहते नही थक रहे कि हमेशा अधिकारियों के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र भुसौली व तो बच्चे धरती पर बैठे मिलते है। लेकिन यहाँ के आंगनबाड़ी सेविका के कार्य की खूब तारीफ हो रही है।यह तस्वीर आंगनबाड़ी केंद्र अरेराज बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत के केंद्र संख्या 158 की बतायी जा रही है।

अरेराज बाल विकास परियोजना की सेक्टर एक की महिला पर्यवेक्षिका सह जिला पर्यवेक्षिका संघ अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने बताया की बहादुपुर पंचायत वार्ड 04 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 158 की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है। इस आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सुनीता देवी द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के बैठने के लिए बच्चा वाला कुर्सी लगाया गया है। इससे बच्चों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वही सेविका द्वारा शिक्षा व समाज से जुड़ी दीवाल लेखन भी सराहनीय बना हुआ है।

महिला पर्यवेक्षिका ने कहा की इस केंद्र की व्यवस्था का अनुकरण करने के लिए प्रखण्ड के और सेविका को भी उत्साहित किया जा रहा है। सेविका द्वारा अपने निजी कोष से केंद्र पर बैठने के लिए कुर्सी का व्यवस्था किया गया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News